रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। लोकतंत्र की असली ताकत केवल संसद और विधानसभा के चुनाव से ही नहीं है। शहरी क्षेत्र में होने वाले नगर निगम चुनावों में भी दिखाई देती है। शहर की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और रोजमर्रा की बुनियादी सुविधाएं सीधे तौर पर नगर निकाय के निर्णयों से जुड़ी होती हैं। वार्ड पार्षद और मेयर ही वे जनप्रतिनिधि होते हैं। जो सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारते है और आम जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। शहर के विकास की दिशा वार्ड स्तर से ही तय होती है। एक जागरूक मतदाता के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे सक्षम, ईमानदार और कर्मठ प्रतिनिधियों का चुनाव करें जो हमारे मोहल्ले और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बना सकें। यदि हम मतदान नहीं करेंगे, तो शिकायत करने का नैतिक अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.