बोकारो, फरवरी 13 -- चास प्रतिनिधि। निगम चुनाव में मेयर और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को आचारसंहिता का पालन करना अनिवार्य होगा। उल्लंघन मामले पर निर्वाची पदाधिकारियों की ओर से सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस बाबत वार्ड- 1 से 7 के निवार्ची पदाधिकारी चास बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि वार्ड उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय लेखा-जोखा तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक एवं व्यावहारिक जानकारी दिया गया है। उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग से निर्धारित आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, चुनावी खर्च की सीमा, व्यय लेखा संधारण की प्रक्रिया, अनुमति संबंधी नियमों सहित अन्य गाईडलाईनों का पालन करना अनिवार्य है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कुछ वार्ड से आचारसंहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.