मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मृति भवन में सोमवार को वार्ड सदस्य एवं वार्ड पंच संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि वार्ड सदस्य पिछले चार वर्षों से सरकार की उपेक्षा के शिकार हैं। अक्टूबर माह में तीन सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें वार्ड एवं पंच सदस्यों का मानदेय का पूर्ण वितरण, अनुरक्षक भत्ता का भुगतान तथा पंचायतीराज विभाग के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार नली-गली योजना का कार्य वार्ड क्रियान्वयन समिति के माध्यम से कराने की मांग की गई थी। बताया कि डीएम ने सात नवंबर को बीडीओ व बीपीआरओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक न तो जांच हुई और न ही रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दिसंबर माह तक रिपोर्ट नहीं भेजी गई...