भागलपुर, अगस्त 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 और 10 में घुसे बाढ़ के पानी के बाद इलाके में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधा से वंचित हो गए हैं। सोमवार को वार्ड संख्या 10 के नवनिर्वाचित पार्षद गुनेश्वर मंडल ने नाव से अपने वार्ड सहित वार्ड संख्या 9 का भ्रमण किया। और लोगों को हो रही परेशानी से अवगत हुए। उन्होंने मेयर और नगर आयुक्त कार्यालय में पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने वार्ड संख्या 10 के बाढ़ प्रभावित साकम, दिलदारपुर, बिंदटोली, वार्ड संख्या 9 के मोहनपुर, नीलकोठी, धानुकटोली, चर्च रोड, सरोवर लेन आदि में पेयजल की उपलब्धता, खाद्य सामग्री, रसोई की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव, बाढ़ क्षतिपूर्ति सहायता राशि का समय से वितरण आदि की मांग शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.