सहरसा, जनवरी 16 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत भगत टोला में कैलाश भगत के घर से अमित स्वर्णकार के दरवाजे तक करीब Rs.15 लाख की लागत से निर्माणाधीन पीसीसी ढलाई सड़क को लेकर उठे अनियमितता के आरोपों की गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने स्थल पर पहुंचकर जांच की। यह जांच पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह द्वारा वर्तमान वार्ड पार्षद निरोद कुमार लल्लू पर निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए आवेदन के आलोक में की गई। पूर्व वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण में एस्टीमेट की अनदेखी की जा रही है और सड़क की मोटाई व गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। मोटाई और गुणवत्ता पर उठे सवाल: स्थलीय निरीक्षण के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह न...