लोहरदगा, जनवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के वार्ड संख्या 11 वासियों के लिए बरसात का मौसम हर साल मुसीबत बनकर आता है। हल्की बारिश में ही वार्ड के विभिन्न मुहल्लों की सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहने लगता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। वार्ड के रहतनगर इलाके में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। यहां बारिश का पूरा मौसम सड़कों पर बरसाती पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को दैनिक कामकाज के लिए घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। पेयजल व्यवस्था की बात करें तो वार्ड में चापाकल और सोलर आधारित भैट तो मौजूद हैं, लेकिन अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। इससे लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.