रुद्रपुर, मार्च 28 -- काशीपुर। गर्मी का सीजन शुरू होते ही मच्छरों के बढते प्रकोप को देखते हुए मेयर दीपक बाली ने नगर निगम क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराना शुरू करा दिया है। शुक्रवार को इसकी शुरुआत वार्ड नंबर 1 में ग्राम रम्पुरा से कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि बदलते मौसम एवं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नगर निगम क्षेत्र की जनता संक्रामक रोगों की चपेट में आ रही हैl लोग वार्डो में कीटनाशक दवा के छिड़काव की मांग कर रही थी । महापौर बाली ने जनता से भी अनुरोध किया है कि वह अपने आस पास की सफाई में सहयोग दें और अपने आस पास खाली पड़े प्लाटों तथा गड्डों मे पानी न भरने दें l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.