पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। डीएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर गुलड़िया भिंडारा में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से अवगत कराना एवं लाभ प्राप्त करना लक्ष्य है। कहा कि विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उप्र कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। सभासदों को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। इस मौके पर संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर, काउंसलर मनिस्ता, अभिषेक शुक्ला, मनोज कुमार एवं अजित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.