मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- साहेबगज, हिसं। नगर परिषद के गुलाब पट्टी वार्ड संख्या दो के वार्ड पार्षद आकाश कुमार सिंह से 19 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है। इस मामले में पीड़ित वार्ड पार्षद आकाश कुमार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें फेसबुक यूजर अजीत कुमार सिंह को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया है कि वह तीन साल से फेसबुक पर जेपी फैमिली प्रतियोगिता से जुड़े हैं। यूजर अजीत ने प्रलोभन देते हुए कॉल किया और प्रतियोगिता में टॉप कराने के एवज में 19 हजार रुपए मांगे। साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में टॉपर को 25 हजार मिलेगा। इसने पे फोन पर 19 हजार रुपये भेजा। जब प्रतियोगिता जीती तो इन्हें मात्र 2400 रुपये मिले। पूछताछ करने पर अजीत ने पुरानी आईडी उड़ा दी। गालियां और धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.