गया, जुलाई 23 -- नगर परिषद के वार्ड संख्या बीस के लिए हुए उप चुनाव में निर्विरोध चुनी गई सरोजा देवी को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अपर समाहर्ता कुमार पंकज ने वार्ड पार्षद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरोजा देवी पूर्व के वार्ड पार्षद शशिकांत की मां हैं। शशिकांत की मौत के बाद उप चुनाव कराया गया था। उपचुनाव में सरोजा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। शपथ के दौरान मौजूद मुख्य पार्षद अजहर इमाम, कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा, नगर प्रबन्धक मोहित कुमार, उप मुख्य पार्षद सागर कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.