सिमडेगा, फरवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में नगरपालिका आम चुनाव के अंतर्गत छह फरवरी को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। नाम वापसी की कार्रवाई निर्धारित समयानुसार परियोजना निदेशक, आईटीडीए, बीडीओ, सीओ, एलआरडीसी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी, के कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। नाम वापसी के उपरांत अध्यक्ष पद के लिए अब कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। वहीं विभिन्न वार्डो के खड़े 110 पार्षदो में से चार ने नाम वापस ले लिया। अब पार्षद के पद पर 106 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। बताया गया कि वार्ड संख्या 07 से आशा देवी, वार्ड संख्या 12 से सुनीता देवी, वार्ड संख्या 17 से कलिन्द्र प्रसाद एवं वार्ड संख्या 20 से शबीहा खातुन ने अपना नाम वापस ले लिया है। प्रशासन द्वारा निर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.