लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से वार्ड संख्या-12 की पार्षद पुतुल देवी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। अपने आवेदन में उन्होंने शहर के व्यस्त क्षेत्रों को जोड़ते हुए एक समतल वैकल्पिक मार्ग निर्माण की मांग की है, जिससे आम लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके। पार्षद पुतुल देवी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि लखीसराय शहर दिनभर जाम की समस्या से जूझता रहता है। विशेष रूप से रेलवे पुल के नीचे और लखीसराय पुल के आसपास हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिलाधिकारी के पूर्व प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे पुल के नीचे अस्थायी कच्ची सड़क को किऊल जंक्शन से जोड़ने तथा महावीर स्थान घाट से केंद्रीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.