चतरा, दिसम्बर 17 -- चतरा, प्रतिनिधि। वार्ड नंबर 11 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में बुधवार को वार्ड पार्षद वेदवती जायसवाल की अध्यक्षता स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस में आंगनबाड़ी केन्द्र में पढने वाले 3 से 5 वर्ष के 35 से 40 बच्चों के बीच दो-दो सेट स्वेटर व टोपी का वितरण किया गया। यह स्वेटर बाल विकास परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका को उपलब्ध कराया गया था। वेदवती ने कहा कि स्वेटर वितरण करने का मुख्य उद्देश्य है कि केन्द्र में पढने वाले नन्हे बच्चों को ठंड से बचाव करना। स्वेटर पा कर बच्चों काफी खुश थे। मौके पर केन्द्र की सेविका रेनू कुमारी, सहायिक पुनम देवी सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.