चाईबासा, जनवरी 30 -- चाईबासा। नगर निकाय चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन चाईबासा के 21 वार्ड के वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 56 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा खरीदा है। नामांकन पर्चा खरीदने वालों में 28 पुरुष और 28 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन : नगरपालिका चुनाव-2026 के लिए 29 जनवरी को चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद में नाम-निर्देशन के पहले दिन अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...