समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- शाहपुर पटोरी। नगर परिषद वार्ड 2 हसनपुर सूरत टारा निवासी मोहन राय के पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास बागान को बुधवार की देर रात गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। विकास की पत्नी रेखा देवी इसी वार्ड से पार्षद हैं। हमलावरों द्वारा देसी राइफल से विकास के सीने में गोली मारी गई। यह गोली शरीर को छेद कर उसपार निकल गई। गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। जहां उसकी चिकित्सा जारी है। चिकित्सक ने बताया कि गोली लगने से उसके लीवर व आंत में गहरा जख्म हो गया। घटना बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे की है। घटना के वक्त विकास अपने घर के समीप सड़क के पास खड़ा था। इसी दौरान उसे गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, पुलिस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.