गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा। नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय ने वार्ड 19 में जनसंपर्क के दौरान संबोधित करते हुए विकास, पारदर्शिता और युवाओं के रोजगार को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारना, टैक्स प्रणाली को पारदर्शी बनाना और सरकारी योजनाओं के लिए प्रभावी प्रोजेक्ट तैयार कर फंड लाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उसके लिए उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने युवाओं और युवतियों के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू कर रोजगार उपलब्ध कराने की बात दोहराई। उनका कहना है कि यह क्षेत्र मुख्यतः कृषक बहुल और आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसे में अगर युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिले तो क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.