भभुआ, जनवरी 8 -- आंबेडकर आवासीय अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यालय जाने वाला मार्ग खराब नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, नप से कार्रवाई की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित आंबेडकर आवासीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे इस मार्ग में कीचड़ और पानी दिख रहा है। इससे राहगीरों और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यही मार्ग वार्ड एक की अधिकांश आबादी के लिए मुख्य रास्ता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। रास्ते में कई छोटे-बड़े निजी विद्यालय भी संचालित हैं, जिनके वाहन र...