पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को वार्ड संख्या दो में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने लकड़ी मंडी रोड, मोहल्ला सरफराज खां में गोला भाई के मकान से शाहिद खां के मकान तक निर्मित सड़क व नाली का फीता काटकर उद्घाटन किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। जलभराव और आवागमन की समस्या के समाधान के लिए सड़क व नाली निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इस निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर सभासद राशिद हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.