भभुआ, फरवरी 11 -- हादसों की आशंका के बीच उबड़-खाबड़ रास्ते से रोज गुजर रहे है हजारों लोग बोले लोग, शिकायत के बाद भी नहीं हुई पहल, प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड दो में नहर किनारे बनी मुख्य सड़क बदहाल हो गई है। सड़क कई जगह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क आसपास के कई मोहल्लों को जोड़ती है। इन मोहल्ले के लोगों का आवागमन भी इसी पथ से होता है। इसलिए आमजन इस पथ को महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में जानते हैं। इस नहर पथ से दिनभर छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है। लेकिन, जर्जर हालत के कारण अब यह रास्ता लोगों के लिए जोखिम भरा बन गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.