कटिहार, फरवरी 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोल लगाए जाने व जर्जर तारों को बदला जा रहा है लेकिन नगर निगम क्षेत्र के वार्ड दो में भेरिया रहिका से शमशेरगंज की ओर जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर अब भी बांस के सहारे बिजली का तार गुजारा गया है। घरों में बांस-बल्ले पर लगाए गए तार से बिजली पहुंच रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी प्रदीप चौहान, अरविंद चौहान, राजेश चौहान, असगर अली, हबीबुर रहमान आदि लोगों ने बताया कि 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन अब तक पोल नहीं लगाया गया है। स्थानीय जनप्रतनिधि को भी समस्या से अवगत कराया गया है। पिछले 10 वर्षों में इस इलाके में कई नए भवन का निर्माण हुआ है। नए बने प्राय: सभी घरों में बांस के सहारे ही बिजली तार गुजारा गया है। तेज हवा चलने की स्थिति में कई बार ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.