मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- पारू। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को वार्ड सदस्य पंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी ने पंचायत प्रतिनिधियों के बकाया मानदेय का भुगतान और नाली गली का कार्य वार्ड क्रियान्वयन से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को समाहरणालय पर धरना दिया था। बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब पंचायतीराज मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की जाएगी। होली और ईद से पहले भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद सिंह, सुरेंद्र पटेल, नूर आलम, जितेंद्र कुमार, हरिशंकर पासवान, आमोद शर्मा, ललन सहनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...