चम्पावत, जनवरी 12 -- बनबसा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच की सभासद काजल रत्नाकर ने अधिशासी अधिकारी दीपक बुढलाकोटी को दिए ज्ञापन में वार्ड के साथ किए जा रहे भेदभाव और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। सभासद काजल रत्नाकर ने वार्ड की जनता के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। आरोप लगाया कि एक वर्ष बीतने के बावजूद वार्ड में न सड़क बनी, न नाली, न सफाई और न ही अलाव की व्यवस्था की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...