हरिद्वार, फरवरी 4 -- नगर पालिका के वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर की आनंद विहार कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड की महिलाओं ने फीता काट कर किया। लंबे समय से क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। बुधवार को सड़क निर्माण काम शुरू होने के दौरान पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि सीसी सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान होगा। बताया कि आनंद विहार कॉलोनी में पूर्व में कच्ची और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनती थी। लोगों को आवाजाही में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई सीसी सड़क के निर्माण से सड़क की मजबूती बढ़ेगी। साथ ही क्षेत्र की साफ सफाई और सुंदरता में सुधार होगा। बताया कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। इस मौके पर अर्जुन ला...