मधुबनी, मई 15 -- मधुबनी। मधुबनी शहर के वार्ड संख्या एक में नये परिसीमन के बाद जितवारपुर गांव को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया है। वार्ड एक में करीब 1788 वोटर हैं। कुल आबादी करीब पांच हजार से अधिक है। लेकिन अबतक इस वार्ड के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। क्षेत्र की बदहाल स्थिति ऐसी कि देखने से नहीं लगता कि यह किसी शहरी क्षेत्र का हिस्सा है। यहां की बिना नाले की बनी जर्जर सड़कें, साफ-सफाई व्यवस्था और पेयजल की स्थिति इतनी खराब है कि करीब पांच हजार की आबादी को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। नल जल योेजना की कोई सुविधा नहीं हैं। अधिकतर चापाकल गर्मी शुरू होते ही बंद हो चुके हैं। खासकर महिलाओं को काफी फजीहत उठानी पड़ती है। वार्ड एक की संगीता देवी, गुड़िया देवी, किरण देवी, सुशीला देवी, कुसुम देवी आदि ने बताया कि गर्मी में पीने की पानी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.