गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जोन-02 की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान वार्ड संख्या 38, 24, 57, 63, 77, 44, 69, 32, 56, 70, 75, 26, 65, 51, 11 एवं 37 में प्रस्तावित थर्ड पार्टी फील्ड असेसमेंट के दृष्टिगत जमीनी स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वार्डों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा आवासीय, व्यवसायिक और सार्वजनिक स्थलों पर दृष्टिगत सफाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर, मेट एवं स्वच्छ भारत मिशन की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.