देहरादून, नवम्बर 20 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने गुरुवार को कैंट विधानसभा में विधायक निधि से वार्ड 42 शास्त्री नगर में नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह शुभारंभ स्थानीय पार्षद रेणु घेल, रंजीत सेमल, तेज पाल सैनी तथा क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही विधायक ने यमुना कॉलोनी वार्ड 33 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद संजय सिंघल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पांडे, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेन्द्र सिंह बिष्ट, संतोष कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...