भागलपुर, दिसम्बर 19 -- नगर परिषद के सभी वार्डों में वार्ड सभा आयोजित किए जाने की तिथि अवसर निर्धारित करते हुए कर्मी की तैनाती कर दी गई है। ईओ द्वारा जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि नगर परिषद के आम बजट वर्ष 26-27 के लिए वार्ड में नागरिक सुविधा मद में (सड़क, नाला, पार्क एवं सौंदर्यीकरण) चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्ड सभा 19 दिसंबर से प्रारंभ होगी, जो नौ जनवरी 2026 को समाप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...