अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- अम्बेडकरनगर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में व्यवस्थाएं तो हैं, लेकिन कई समस्याएं इसमें भी हैं। एक तरफ जहां जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स की व्यवस्था नहीं है तो वहीं डेंगू से पीड़ित मरीजों के परिजनों को प्लेटलेट्स के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती है। नगर में कई नाले व नालियां ऐसी हैं, जहां गंदगी पसरी रहती है। कूड़ों का ढेर लगा रहता है। जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है। जिले में डेंगू व मलेरिया को रोकने के लिए 21 टीमें गठित की गई हैं, जो सूचना पर गांवों में पहुंचकर बुखार से पीड़ित मरीजों का ब्ल्ड सैंपल इकट्ठा करती है। साथ ही मरीजों को अस्पाल में भिजवाकर एलाइजा टेस्ट भी कराती है। इन सबके बीच ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जागरूकता के अभाव में लोग संचारी रोगों का शिकार होते रहते हैं। बारिश में जलभराव व अन...