उरई, फरवरी 23 -- उरई। फैली गंदगी को दूर कर शहर को स्वच्छ, सुंदर व प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका के सफाई विभाग ने जागरूकता अभियान के साथ स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता मुहिम छेड़ दी है। सोमवार को नगर पालिका परिषद व सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विसेस की आईईसी टीम ने कई वार्डों में स्वच्छ बैकलैन अभियान चलाया। इसमें विशेष स्वच्छता जागरूकता गतिविधि संचालित की गई। सोमवार को सफाई इंस्पेक्टर नपा संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। राजेंद्र नगर रेलवे कालोनी के समीप पेटिंग कराकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सफाई इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान बैकलैन क्षेत्र की साफ-सफाई कर उसे एक आकर्षक रूप प्रदान किया गया। विशेष रूप से प्लास्टिक अपशिष्ट से सजावट कर यह संदेश दिया गया कि अनुपयोगी प्लास्टिक को भी पुन:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.