वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी। बीएचयू के राजाराम छात्रावास में पिछले दिनों छात्रों के बीच हुई मारपीट में दूसरे पक्ष ने भी कार्रवाई की मांग की है। छात्र अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वह भी ओबीसी वर्ग से हैं और पूरे मामले को जानबूझकर जातिगत रंग देने की कोशिश की जा रही है। छात्र ने हॉस्टल के वार्डेन पर भी सीसीटीवी फुटेज वायरल करने और एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कुलपति, चीफ प्रॉक्टर और संकाय प्रमुख को शिकायती पत्र दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...