बरेली, मई 29 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने कस्तूरबा विद्यालय नगर, तहसील कार्यालय एवं सीएचसी फरीदपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने का आदेश दिया। कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन अनुपस्थित पाई गईं। उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में लाभार्थियों के न पहुंचने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे फरीदपुर के डायट में चल रहे नगर के कस्तूरबा विद्यालय में पहुंचीं। कस्तूरबा विद्यालय की प्रभारी वार्डन सरिता अनुपस्थित थीं। उन्होंने तत्काल फरीदपुर ब्लॉक के बीईओ को तलब किया, लेकिन वह भी अपने कार्यालय पर नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.