मेरठ, जून 13 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में 29 मई की देर रात केपी हॉस्टल में वार्डन डॉ.दुष्यंत चौहान द्वारा पिटाई मामले में गुरुवार को ऑडियो वायरल हुआ है। डॉ.दुष्यंत चौहान और छात्रों के बीच बातचीत के इस ऑडियो में अपने पक्ष में समर्थन मांगा जा रहा है। डॉ.दुष्यंत चौहान कथित रूप से छात्रों से उनके पक्ष में शपथ पत्र देने को कह रहे हैं। इसके लिए वह खुद पत्र लिखने की बात भी कहते हैं। हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। ऑडियो में छात्र डॉ.डीके चौहान से कह रहे हैं कि हॉस्टल का कोई भी छात्र उनके पक्ष में बोलने को तैयार नहीं है। बातचीत करने वाले छात्र कहते हैं कि केवल वही उनके पक्ष में हैं और अन्य से बात कर रहे हैं। इस पर डॉ.दुष्यंत चौहान चार-पांच छात्रों से ही उनके पक्ष में शपथ पत्र देने को कहते हैं। छात्र खुद को बाहर बताते हैं तो वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.