लखनऊ, नवम्बर 25 -- नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डनों को प्रशिक्षित किया आईजीपी में सात दिन तक चलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। संवाददाता इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नागरिक सुरक्षा कोर के सात दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन आपदा प्रबंधन के तरीके बताए गए। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन, वार्डन को बताया गया कि किसी आपात स्थिति में वह समाज के लिए कैस अपनी उपयोगिता साबित कर सकते हैं। कैसे आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचा सकते हैं। कार्यशाला का शुभारंभ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति तथा पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा वरिष्ठ आईपीएस डीके ठाकुर ने किया। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने उनका स्वागत किया। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सनातन धर्म के मूलमंत्र 'परहित धर्म सरस नहीं भाई' यानी दूसरों की भलाई करने जैसा कोई श्रेष्ठ धर्...