नवादा, नवम्बर 27 -- वारिसलीगंज, निज संवाददाता बाघी बरडीहा मोड़-बरबीघा एसएच 83 में वारिसलीगंज नप के गोपालपुर-लीला बीघा गांव के बीच बधार में बुधवार की सुबह अर्धनग्न हालत में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक एंड्रॉयड फोन बरामद किया, जो फलहाल बन्द है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और विभिन्न एंगल से जांच की। संवाद लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी रही। शव देखकर लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा पहचान को ले सदर अस्पताल के शीत गृह में सुरक्षित रखा है। घटना की सूचना पर एसपी अभिनव धीमान, पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर, सर्किल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी जांच पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष पंकज कु...