समस्तीपुर, दिसम्बर 13 -- वारिसनगर। प्रखंड मुख्यालय चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। सड़कों और फुटपाथों पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई। इस क्रम में महावीर चौक से राजद कार्यालय से आगे तक का क्षेत्र पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान सीओ धर्मेंद्र पंडित, बीडीओ अजमल परवेज, थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, दारोगा अमर कुमार, एसआई राजू रंजन सहित पुलिस बल लगे थे। दोपहर तक टीम ने निरीक्षण कर अवैध कब्जे वाली दुकानों, ठेलों और अस्थायी संरचनाओं को हटवाया। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही, जिसे प्रशासन द्वारा नियंत्रित किया गया। बता दें कि चार दिन पूर्व सीओ धर्मेंद्र पंडित द्वारा माइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.