वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनंद विहार टर्मिनल और पटना के बीच आठ अगस्त से 20 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन वाराणसी जंक्शन (कैंट) होकर जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या-04090 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल प्रारंभिक स्टेशन से दोपहर 2.25 बजे चलेगी। अगले दिन तड़के 3.10 बजे वाराणसी जंक्शन पर आएगी। सुबह 11 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या-04089 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल प्रारंभिक स्टेशन से शाम 6.20 बजे रवाना होगी। देर रात 1.45 बजे वाराणसी जंक्शन पर आएगी। फिर दोपहर 2.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी। सारनाथ-औड़िहार डेमू के फेरे बढ़े वाराणसी। सारनाथ से औड़िहार के बीच संचालित डेमू गाड़ी संख्या-05163-64 अब छह अगस्त से 31 अक्...