एक संवाददाता, फरवरी 2 -- बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही राज्य के लोग बुलेट ट्रेन का सफर कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पश्चिम बंगाल से सिलीगुड़ी तक हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा केंद्रीय बजट में की गई है। इसके अंतर्गत चलने वाली बुलेट ट्रेन बिहार की राजधानी पटना के अलावा कटिहार स्टेशन पर भी रुकेगी। इस बुलेट ट्रेन से वाराणसी से सिलीगुड़ी की यात्रा मात्र 2 घंटे 55 मिनट में पूरी हो सकेगी। इस बात की घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे को लगातार आधुनिक और मजबूत किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में रेलवे बजट को विशेष प्राथमिकता दी गई है।बिहार को रेलवे विकास के लि...