नई दिल्ली, जनवरी 8 -- वाराणसी में कोहरे की वजह से वहां दूसरे शहरों से दोपहर बाद पहुंची फ्लाइटें उतर न सकीं। नतीजतन पांच फ्लाइटों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इनमें इंडिगो की 6ई 2334 भी शामिल है जिसके पायलट ने मौसम ठीक होने की उम्मीद में वाराणसी से मिर्जापुर के बीच आसमान में आठ चक्कर काटे। इसके बाद यह फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट हो गई। इंडिगो की यह फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी पहुंची थी। कोहरे के कारण इस विमान को लखनऊ उतारा गया। इसमें 216 यात्री सवार थे। यात्रियों को विमान से नीचे नहीं उतारा गया, उन्हें अंदर ही नाश्ता और जलपान दिया गया। मौसम साफ होने का इंतज़ार किया जा रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2975 बेंगलुरु से वाराणसी पहुंची थी। डायवर्ट होकर यह फ्लाइट दोपहर 02:25 बजे लखनऊ पहुंची। इसमें 159 यात्री सवार थे। पहले यात्रियों को विमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.