जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। राजघाट वाराणसी से राजघाट, दिल्ली की पचपन दिवसीय पदयात्रा का तीसरा दिन शनिवार को नागेपुर लोक समिति आश्रम से शुरू हुआ। इस पदयात्रा में देश के करीब बीस राज्यों के प्रतिनिधि शामिल थे।सौ यात्रियों के जत्थे में झारखंड से गौरव कुमार, विकास, अंकुर कंठ और सुख चंद्र झा भी उपस्थित थे। पदयात्री संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प से जुड़े नारों के साथ-साथ किसानों और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर गांववासियों से रूबरू हो रहे थे। यात्रा का जत्था बेनीपुर, लालपुर, खालिसपुर, मुरजामुराद, नयापुर सहित दस गांवों से गुजरते हुए अठारह किलोमीटर की दूरी तय कर रात्रि पड़ाव पर लौटा। यात्रा का नेतृत्व रामधीरज, शेख हुसैन, अरविंद कुशवाहा, नंदलाल मास्टर और अरविंद अंजुम कर रहे थे। यह पदयात्रा सर्व सेवा संघ, वर्धा के तत्वावधान में आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.