वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत वाराणसी सिटी से औड़िहार जंक्शन तक 31.36 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार कार्ययोजना के तहत 497.07 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना पूरी की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। तीसरी रेल लाइन बनने से मऊ, भटनी, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया समेत बिहार और कोलकाता की ओर अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। इससे व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ट्रेनों की लेटलतीफी (डिटेंशन) में भी कमी आएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। औड़िहार-वाराणसी दोहरी रेलखंड पर वर्तमान में बड़ी संख्या में यात्री और मालगाड़ियों का संचालन होता है, जिससे यह रूट अत्यंत व्यस्त रहता है। औड़िहार एक प्रमुख जंक्शन स्टेशन है, जहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.