छपरा, अप्रैल 4 -- छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में आठ अप्रैल को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लहरतारा, वाराणसी में मंडलीय समिति की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी करेंगे। सांसद रूडी ने पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से प्राप्त समस्याओं और प्रस्तावों के आलोक में एक व्यापक एजेंडा डीआरएम को प्रेषित किया है। इस एजेंडे में सीवान से छपरा, पटना के लिए सुबह और शाम में दो जोड़ी डीएमयू चलाने की विशेष मांग, छपरा जंक्शन के विभिन्न विकास कार्य जैसे उत्तर दिशा में पथ निर्माण, निकास द्वार, प्लेटफॉर्म 7 व 8 पर फर्श व शेड निर्माण, पार्किंग व बस स्टैंड की व्यवस्था, छपरा कचहरी स्टेशन के विकास व गाड़ियों के ठहराव, थावे से पटना तक रेल संचालन में संशोधन, आरओबी से जुड़े स्थानीय संपर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.