प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। वाराणसी रेलमार्ग पर बुधवार को गौरा स्टेशन से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन तक करीब 27 किलोमीटर तक दूसरे ट्रैक का ट्रायल होगा। बीते छह दिनों में 27 किलोमीटर तक नए ट्रैक पर स्लीपर लगाने के बाद पटरी बिछाई गई है। दोनों ट्रैक पर वायरिंग के बाद बुधवार 26 मार्च को रेलवे के अफसरों के आदेश पर ट्रायल होगा। चीफ पीडब्लयूआई अजस आनंद ने बताया कि 27 किलोमीटर तक दूसरे ट्रैक का निर्माण पूरा होने के बाद बुधवार को ट्रायल कराया जाएगा। सप्ताहभर से दूसरे मार्ग से गुजर रही वाराणसी रूट की सभी ट्रेन वापस इसी रेलमार्ग से संचालित होगी। बता दें कि वाराणसी से गौरा स्टेशन के पूर्वी आऊटर तक पहले ही दूसरे ट्रैक का निर्माण पूरा हो गया है। अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से वाराणसी कैंट जंक्शन तक डबल इलेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.