नई दिल्ली, अगस्त 29 -- वाराणसी में कुछ घंटे तक स्थिर रहने के बाद एक बार फिर गंगा में बढ़ाव शुरू हो गया है। इससे घाट किनारे के इलाकों में खलबली मची है। गंगा के प्रलट प्रवाह से वरुणा किनारे हाहाकार मचा है। एक मंजिल तक कई घर डूब गए हैं। गुरुवार को दिन में गंगा स्थिर होने के बाद आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ना शुरू हुई थीं। शुक्रवार को बढ़ने की रफ्तार एक सेमी प्रति घंटा हो गई। दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए 70.97 मीटर तक पहुंच गया। यह खतरे के निशान से करीब 30 सेमी दूर है। यहां खरते का निशान 71.262 मीटर पर है। केंद्रीय जल आयोग के गुरुवार को बताया था कि प्रयागराज और मिर्जापुर में जलस्तर स्थिर हो गया है। देर रात तक इसके काशी में भी स्थिर होने की संभावना है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक बार फिर गंगा बढ़ने लगी हैं। गंगा के बढ़ाव से तीसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.