वाराणसी, अगस्त 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भारत-मॉरीशस के रिश्तों को नई ऊंचाई देंगे। मोदी यहां मॉरीशस प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जिसमें दोनों देशों के बीच पारम्परिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही आर्थिक और पर्यटन के मुद्दों पर निर्णय भी लिए जा सकते हैं। वैश्विक टैरिफ वॉर के बीच दोनों प्रधानमंत्री की यह बैठक अहम है। अमेरिका द्वारा हाल ही में 50 फीसदी टैरिफ थोपने के बाद प्रधानमंत्री का बनारस में राष्ट्रीय नीति पर चर्चा करना विश्व को संदेश देने का प्रयास है। मोदी लगातार अपने रिश्ते एशिया सहित यूरोपीय देशों में मजबूत करने में जुटे हैं। उसी क्रम में यह बैठक प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- यूपी में महिलाओं के बाद इन लोगों को स्टांप में मिलेगी छूट, सीएम योगी का ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.