नई दिल्ली, फरवरी 17 -- धर्मनगरी वाराणसी के घाटों पर सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक भीषण नाव हादसा होते-होते बचा। गंगा की लहरों के बीच एक छोटी नाव और तेज रफ्तार मोटरबोट के बीच हुई जोरदार भिड़ंत ने वहां मौजूद लोगों की सांसें थाम दीं। टक्कर इतनी भयानक थी कि नाव देखते ही देखते गंगा में समा गई और उस पर सवार पर्यटक गहरे पानी में डूबने लगे। यह घटना वाराणसी के प्रसिद्ध तुलसीघाट पर दोपहर करीब 2 बजे घटी। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थानीय नाविकों और बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाई, वरना एक बड़ा हादसा वाराणसी की धार्मिक यात्रा को मातम में बदल सकता था।बीच लहरों में मौत से सामना जानकारी के अनुसार, हैदराबाद और पुणे से आए पांच पर्यटकों का एक समूह गंगा पार रामनगर जाने के लिए तुलसीघाट से एक छोटी नाव पर सवार हुआ था। हैदराबाद निवासी दिलीप, दर्शना, देवयानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.