शामली, फरवरी 18 -- वाराणसी में आयोजित प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में शामली जनपद के पहलवान अनंत बडसर निवासी दथेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-15 वर्ग में दमदार दांव-पेंच दिखाते हुए अनंत ने न सिर्फ प्रतिद्वंद्वियों को चित किया, बल्कि जनपद का नाम भी रोशन कर दिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में अनंत ने आयुष यादव को मात दी। इसके बाद फाइनल में सैफई के प्रियांशु यादव के खिलाफ खेले गए निर्णायक मुकाबले में भी अनंत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि से खेल कुश्ती प्रेमियों और परिजनों में खुशी का माहोल है। शामली जनपद से अन्य पहलवानों ने भी प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था, लेकिन विभिन्न कारणों से वे आगे नहीं बढ़ सके। ऐसे में अनंत की यह जीत पूरे जिले के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.