वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कचहरी स्थित एसीजेएम (षष्ठम) की कोर्ट में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने हंगामा करते हुए अचानक बैग से चाकू निकाल लिया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से चाकू छीना। महिला को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसे सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम भेजा जाएगा। मिर्जामुराद क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला दोपहर में अचानक एसीजेएम (षष्ठम) की कोर्ट में पहुंच गई। उसकी दाईं कलाई और हथेली पर प्लास्टर लगा था। वहां मौजूद दो महिला अधिवक्ताओं से कहने लगी कि उसके साथ मारपीट हुई है। इस मामले में वह कोर्ट के जरिये केस कराना चाह रही है। महिला अधिवक्ताओं ने उसे समझाया, इसपर गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगी। जबतक लोग कुछ समझ पाते, उसने बैग से सब्जी काटने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.