नई दिल्ली, जनवरी 4 -- वाराणसी में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में शामिल शूटर से पुलिस का एनकाउंटर हुआ है। शूटर के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया गया है। सारनाथ की अरिहंत नगर कॉलोनी फेज-2 में पिछले साल 21 अगस्त को कालोनाइज की हत्या हुई थी। दबोचे गए शूटर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शूटर गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिमराफैज गांव निवासी अरविंद यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू है। बताया कि बदमाश के क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम दिए जाने की सूचना पर सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह टीम के साथ निरीक्षण कर रहे थे। सराय मोहाना में बदमाश मौजूद था। पुलिस को देखते ही बदमाश दोनों हाथों में असलहा लेकर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.