अमरोहा, जनवरी 15 -- अमरोहा, संवाददाता। वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ता एसआईआर, वोट चोरी और केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने न केवल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, बल्कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ भी अमर्यादित व्यवहार किया, जो एक स्वस्थ लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को लॉकअप में बंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.