वाराणसी, दिसम्बर 29 -- वाराणसी में नए साल पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी के लिए यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मंदिर क्षेत्र और गोदौलिया की ओर वाहनों का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि भीड़ सामान्य भी रहती है, तब भी 5 जनवरी तक जगतगंज, लहुराबीर, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज और गोलगड्डा क्षेत्र में बड़े चार वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। ब्रॉडवे तिराहा, अग्रवाल तिराहा, सोनारपुरा और गोदौलिया की ओर भी इन वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। भीड़ बढ़ने पर जगतगंज से लहुराबीर जाने वाले वाहनों को चौकाघाट अथवा तेलियाबाग डायवर्ट किया जाएगा। गोलगड्डा से वाहनों को राजघाट भेजा जाएगा। विश्वेश्वरगंज से वाहन गोलगड्डा की ओर तथा ...